ABOUT US

Welcome to KMSP

किसान मजदूर आये दिन आत्महत्या को मजबूर हैं

उनके परिवारों का भविष्य अंधकारमय और शोषण का निवाला है

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी (केएमसपी) भारत के किसान और मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष करने वाली पार्टी है। आजादी के छः दशक बीतने के बाद भी भारत की कोई राजनैतिक पार्टी सत्ता में रहने के बाद भी किसान मजदूरों की दुर्दशा पर सिवाय छलावे के गंभीरता से विचार करती नही दिखती। राजनेनाओं की संपत्ति में हजारों गुना बढ़ गयी, दलों के फंड जमीन से आसमान पर पहुंच गये, लेकिन इन्होने कभी भारत की सबसे बड़ी आबादी मजदूर-किसानों के हितों के बारे में मूलभूत कार्य नही किये और वे नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
किसान मजदूर आये दिन आत्महत्या को मजबूर हैं। उनके परिवारों का भविष्य अंधकारमय और शोषण का निवाला है। उनकी फसलों का सही मूल्य नही मिलता। देश के मजदूरों को रोजगार नही। हर वर्ष करोड़ों बेरोजगार दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। किसान मजदूर संघर्ष पार्टी का ध्येय है कि हम भारत की जनता के बीच से उन संघर्षशील चेहरों को आगे लेकर आयें जो भारत के किसान मजदूरों के लिए तन-मन-धन से समर्पित होकर इस मिट्टी का कर्ज उतार सकें, जिसमें हम सभी को एक दिन मिल जाना है।
किसान मजदूर संघर्ष पार्टी का ध्येय है कि हम भारत की जनता के बीच से उन संघर्षशील चेहरों को आगे लेकर आयें जो भारत के किसान मजदूरों के लिए तन-मन-धन से समर्पित होकर इस मिट्टी का कर्ज उतार सकें, जिसमें हम सभी को एक दिन मिल जाना है।

  • procedures whereas processes